Home » आगरा आये जे पी नड्डा भाजपाइयों को दे गए चुनाव जीतने का मंत्र, कालीचरण ने ली भाजपा की सदस्यता

आगरा आये जे पी नड्डा भाजपाइयों को दे गए चुनाव जीतने का मंत्र, कालीचरण ने ली भाजपा की सदस्यता

by admin
JP Nadda, who came to Agra, gave the mantra to win the elections to the BJP, Kalicharan took the membership of BJP

आगरा। उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में जीत हासिल हो सके इसको लेकर भाजपा ने मंथन करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को होटल रमाडा में आगरा जिले के साथ-साथ आसपास की लगभग 20 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई मंत्रियों और सांसदों ने प्रतिभाग किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने दुपट्टा पहनाकर एक प्रतिमा भी भेंट की जिसके बाद बैठक की शुरुआत हुई।

राजेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना

होटल रमाडा में बैठक में शामिल होने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सीधे राजेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विधि विधान के अनुसार भगवान शिव की पूजा आराधना की। लगभग आधे घंटे में विधि विधान के साथ पूजा आराधना करने के बाद वह होटल रमाडा पहुंचे और उनके बाद ही बैठक की शुरुआत हुई।

कालीचरन सुमन भाजपा में शामिल

रालोद से चुनावी रण में उतरने के लिए हुंकार भर रहे कालीचरन सुमन को टिकट नहीं मिली। सपा रालोद का गठबंधन होने के बाद इस सीट पर किसी दूसरे प्रत्याशी को उतार दिया गया था। कालीचरन सुमन ने आरोप लगाए थे कि रालोद की जिला अध्यक्ष ने उनसे ₹20 लाख की डिमांड की थी। वह डिमांड पूरी न होने पर किसी और प्रत्याशी को स्पीड से उतार दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने आज रालोद को भी छोड़ दिया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने उन्होंने भाजपा का दुपट्टा ओढ़ा और भाजपाई हो गए।

जीतने के लिए युवा मंथन

बैठक के दौरान आगरा के साथ-साथ आगरा के आसपास की लगभग 20 विधानसभा सीटों को जीतने के लिए इस बैठक में मंथन किया गया। इस चुनाव को कैसे जीता जाए, क्या रणनीति रहेगी, सभी सीटों को कैसे भाजपा के पक्ष में लाया जाए, मतदाताओं को कैसे रिझाया जाए इस सब पर जोड़-तोड़ तरीके से चर्चा की गई। मुख्य रूप से सोशल मीडिया को हथियार बनाने के लिए जोड़ दिया गया जिससे आसानी से प्रचार-प्रसार हो सके। पार्टी की नीतियां आम जनमानस तक पहुंच सके और मतदाता भाजपा को वोट करें।

सांसद राजकुमार चाहर और एटा सांसद राजवीर सिंह का कहना था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो जीत का मंत्र देकर गए हैं। उसके बाद भाजपा पूर्ण बहुमत से एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। पार्टी का हर कार्यकर्ता हर तरीके से इस चुनावी रण को जीतने के लिए तैयार है और दमखम के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

Related Articles