Home » जानिए प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने क्या कहा

जानिए प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने क्या कहा

by pawan sharma

आगरा। एक निजी कार्यक्रम में आगरा आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राज बब्बर पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के विकास मॉडल पर जमकर हमला। बोला उनका कहना था कि गुजरात चुनाव में राहुल गांधी कहीं उनकी विकास मॉडल की पोल ना खुल दे इसीलिए केंद्र के सारे मंत्री और यूपी सरकार को पूरी तरह से गुजरात के चुनाव प्रचार में उतार दिया। इससे साफ है कि भाजपा को राहुल गांधी से अब डर लगने लगा है।

इतना ही नहीं गुजरात के चुनावी हवा के प्रश्न पूछे जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बड़ी सरलता से भाजपा पर हमला बोला। उनका कहना था कि कांग्रेस की भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गुजरात विकास मॉडल की बात करते हैं वह जमीन पर तो नजर नहीं आया लेकिन चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस मॉडल को हवा में जहाज से लेकर हवा में उड़ते हुए नजर आए।

कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर से अपशब्द को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही लड़ाई को लेकर उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी गरिमा गिरा रहे हैं। प्रधानमंत्री को यह सब शोभा नहीं देता उन्हें अपने गिरेबान में पहले झांक कर देख लेना चाहिए। अब कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथ में आ चुकी है। राहुल गांधी अब खुद कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में लग गए हैं। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद संगठन में बदलाव आएंगे और कहीं ना कहीं हर जिले और हर शहर के संगठन में बदलाव होगा। इसे साफ जाहिर है कि आने वाले कुछ समय में बड़ा फेरबदल होने वाला है। हो सकता है कि जिला और शहर अध्यक्ष पर गाज गिर जाए।

Related Articles

Leave a Comment