Home » 21 दिसंबर को आगरा में निकलेगी जन विश्वास यात्रा, भव्य स्वागत को सजाए जाएंगे चौराहे

21 दिसंबर को आगरा में निकलेगी जन विश्वास यात्रा, भव्य स्वागत को सजाए जाएंगे चौराहे

by admin
Jan Vishwas Yatra will be held in Agra on 21st December, crossroads will be decorated for grand welcome

आगरा। विधानसभा के चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने आम मतदाताओं और लोगों के बीच अपने विश्वास को बरकरार रखने के लिए और पार्टी से जुड़ने के लिए जन विश्वास यात्रा की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा को मथुरा से शुरू किया है। इस यात्रा के आगमन को लेकर शहर में भी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत मंच बनवा रहे हैं तो चौराहों को भी सजाया जा रहा है।

थीम के आधार पर सजाए जाएंगे चौराहे

इस यात्रा के भव्य स्वागत के लिए और आम जनमानस को इस यात्रा से जोड़ने के लिए भाजपा की ओर से इस यात्रा में पड़ने वाले हर चौराहे को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। यह चौराहे विभिन्न धार्मिक थीम पर आधारित सजाए जाएंगे। किसी पर भगवान श्री राम की अयोध्या और कहीं भगवान विश्वनाथ के दर्शन होंगे। कहीं छत्रपति शिवाजी तो कहीं गुरुनानक जी के जीवन दर्शन दिखाई देंगे। हाल ही में काशी में जो मंदिरो के जीर्णोद्धार के लिए कॉरिडोर की शुरुआत की जा रही है। उसकी भी झलकियां यहाँ नजर आएंगी।

21 दिसंबर को आगरा आएगी यात्रा

जन विश्वास यात्रा 21 दिसंबर को आगरा आएगी। खंदौली पर इस यात्रा का भव्य स्वागत होगा और फिर यह यात्रा महानगर में प्रवेश करेगी। वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा होते हुए एमजी रोड फिर प्रतापपुरा से होटल आशीष पैलेस पहुचेंगी।

आशीष पैलेस में यात्रा का होगा ठहराव

इस यात्रा का रात्रि ठहराव आशीष पैलेस में होगा। इस यात्रा को लेकर आ रहे भाजपा नेता यहाँ रुकेंगे। अगले दिन 22 दिसंबर छावनी विधानसभा क्षेत्र में एक वृहद स्तर पर कार्यक्रम होगा। इसके बाद यह यात्रा ग्रामीण विधानसभा में कूच करेगी।

भाजपा के नेताओं का कहना है कि इस यात्रा के माध्यम से एक बार फिर आम व्यक्तियों में भाजपा पार्टी के प्रति विश्वास को और कायम बनाना है। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में उनका मतदाता और उनका समर्थक डगमगाए नहीं और पार्टी को मजबूती से जीत दिलवाए।

Related Articles