Home » भारत की हरनाज संधू बनी Miss Universe 2021, 21 साल बाद मिला देश को यह ख़िताब

भारत की हरनाज संधू बनी Miss Universe 2021, 21 साल बाद मिला देश को यह ख़िताब

by admin
India's Harnaaz Sandhu became Miss Universe 2021, after 21 years, the country got this title

मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू को मिला है। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था लेकिन टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई। इसमें से एक भारत की हरनाज संधू भी रहीं। हालांकि दोनों साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया। इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से दिया मिर्जा भी पहुंचीं। उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।

पूछा गया यह सवाल

सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दवाब का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? इसपर हरनाज संधू ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं। इस जवाब के साथ ही हरनाज संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया।

कौन हैं हरनाज

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। 21 साल की हरनाज ने मॉडलिंग व कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं।

बनाया जाता था हरनाज का मजाक

17 साल की उम्र तक हरनाज काफी इंट्रोवर्ट हुआ करती थीं। स्कूल में पतले शरीर के कारण उनका मजाक भी बनाया जाता था। इस वजह से कुछ समय के लिए वे डिप्रेशन से भी ग्रस्त रहीं लेकिन फैमिली ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया। वह फूडी हैं पर फिटनेस का भी ख्याल रखती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान हरनाज ने बताया था कि वह हर चीज खाती है, जो उन्हें पसंद है। इन सब के बावजूद वर्कआउट करना नहीं भूलतीं। उनका मानना है कि सभी को अपने मन का खाना खाना चाहिए। मगर वर्कआउट करना नहीं छोड़ना चाहिए।

अपने नाम कर चुकी हैं ये खिताब

साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़
साल 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार
साल 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब
साल 2021 में मिस यूनिवर्स इंडिया

भारत को दो बार मिल चुकी है सफलता

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत ने दो बार अपनी जगह बनाई है। हरनाज भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स हैं। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, उन्होंने इस ताज को हासिल किया था। वहीं, साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ताज पर अपना नाम दर्ज किया था।

Related Articles