Home » यमुना पार में हुई छिनैती की वारदात, cctv में कैद हुई घटना

यमुना पार में हुई छिनैती की वारदात, cctv में कैद हुई घटना

by pawan sharma

आगरा। यमुना पार फेज 1 में एक बाइक सवार युवक ने बीच चौराहे पर छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। पूजा का सामान लेने जा रही एक महिला पर झपट्टा मार कर बाइक सवार युवक गले से सोने की चैन खींचकर भाग गया। यह पूरी घटना चौराहे पर लगे cctv कैमरे में कैद हो गयी जिसके आधार पर आरोपी युवक की तलाश जारी है।

पीड़ित महिला चंद्रवती देवी ट्रांस यमुना सी ब्लॉक की निवासी है। पीड़ित महिला ने बताया कि नवरात्र के दिनों में पूजा का सामन खरीदने के लिए वह भारद्वाज चौराहे की तरफ जा रही थी। सामान खरीदने के बाद जैसे ही वह अपने घर जाने के लिए वापस मुड़ी तभी उसकी तरफ़ तेजी से एक बाइक सवार आया और झपट्टा मारकर गले से चैन छीन ले गया। मौके पर मौजूद जब तक क्षेत्रीय लोग इकट्ठे होते तब तक बाइक सवार युवक पकड़ से दूर जा चुका था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौराहे पर लगे cctv कैमरे खंगाले जिसमें यह पूरा घटनाक्रम कैद हुआ। कैमरे में आये वीडियो में पीड़ित महिला ने छिनैती करने वाले युवक की पहचान कर ली है। उसी आधार पर पुलिस ने पहचाने गए युवक की पकड़ के लिए क्षेत्र में अपनी टीम लगा दी है जबकि खबर लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज़ नहीं हुई थी।

Related Articles

Leave a Comment