Home » भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की बैठक में महिलाओं से संबंधित योजनाओं के प्रचार का लिया संकल्प

भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की बैठक में महिलाओं से संबंधित योजनाओं के प्रचार का लिया संकल्प

by admin
In the meeting of BJP Brij Kshetra Mahila Morcha, it was resolved to promote schemes related to women

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की परिचयात्मक बैठक आज ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस आगरा में संपन्न हुई। पूरे ब्रज क्षेत्र के उन्नीस जिले और महानगर की महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की महिलाएं बैठक में उपस्थित रही। मंच पर मौजूद राज्यसभा सदस्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, प्रदेश मंत्री ऋतु गर्ग, बृज क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव का भारी माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

मीडिया को संबोधित करते हुए गीता शाक्य ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान, अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाएं और तीन तलाक कानून के लिए धन्यवाद दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चल रही विभिन्न योजनाएं, मिशन शक्ति आदि का जन जन तक पहुंचाने का संकल्प सभी बहनों से लिया। उन्होंने मोदी के लिए नारा दिया “ना गिरजा, न मंदिर, न मस्जिद न निकलता है गुरुद्वारे के लिए, सूरज तो केवल निकलता है उजाले के लिए।”

In the meeting of BJP Brij Kshetra Mahila Morcha, it was resolved to promote schemes related to women

प्रदेश की सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखे। बैठक में मुख्य रूप से मधुरिमा राघव, रंजना पवार, दुर्गेश नंदिनी, चंद्रेश गुप्ता, सीमा चौहान, नीलम गोयल (ब्रज क्षेत्र, मीडिया प्रभारी), प्रवीणा राजावत, कंचन मिश्रा, नीतू चौहान, शिल्पी गुप्ता, पूनम मल्होत्रा, संध्या जोशी, आगरा महानगर से उर्मी गुप्ता, सुनीता सारस्वत, अलका अग्रवाल, वंदना सिंह, अनामिका मिश्रा, रेखा नागपाल, रेनू यादव आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles