Home » पति सहित ससुरालीजनों ने धारदार हथियार के साथ महिला पर बोला हमला, आये 50 टांके

पति सहित ससुरालीजनों ने धारदार हथियार के साथ महिला पर बोला हमला, आये 50 टांके

by admin

Agra. बीती रात एक महिला पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। हरा नारियल काटने वाले धारदार हथियार से उस पर वार किए गए। इस घटना में उसके सिर, दोनों हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया था। लगभग 50 से अधिक टांके उसके पूरे शरीर पर आये है। महिला ने अपने पति और ससुरालयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पूरा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के लखनपुर का है। पीड़िता नीतू अपने पति और ससुराल से अलग रहती है। उसने बताया कि उसके पति ने उसे 9 साल पहले धोखा दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली। अब उस महिला ने किसी ओर के लिए पति ओमवीर को छोड़ दिया है। दूसरी पत्नी द्वारा छोड़ देने पर अब वह वापस मेरे पास आना चाहता है। मना किया तो बीती रात देवर और जेठ के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

महिला के आये 50 टांके

जिला अस्पताल पहुँची महिला गंभीर रूप से घायल और खून से लहूलुहान थी। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सिर व हाथपैर में हुए घाव के उपचार हेतु टांके लगाए गए। लगभग पूरे शरीर पर लगभग 50 से अधिक टांके आए हैं। इस घटना के बाद पीड़िता सहमी हुई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति ने बच्चों को भी अपनी तरफ कर लिया है। बेटियां भी कहती है कि पिता ने जो गलती की है उसे माफ कर देना चाहिए लेकिन पिता की नीयत और व्यवहार को देखकर अब पीड़िता साथ रहना नहीं चाहती।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment