Home » ईदगाह-खेरिया मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज अगले 35 दिनों के लिए बंद, ये रहेगा रुट डायवर्जन

ईदगाह-खेरिया मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज अगले 35 दिनों के लिए बंद, ये रहेगा रुट डायवर्जन

by admin

Agra. अगर आपको ईदगाह से खेरिया मोड़ की ओर या फिर खेरिया मोड़ से ईदगाह की ओर जाना है तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि कल से होने वाली परेशानियों से आप बच सकते हैं। ईदगाह खेरिया मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज लगभग 35 दिनों के लिए बंद होने जा रहा है। आवागमन में परेशानी ना हो इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। खेरिया एयरपोर्ट अजीत नगर गेट से ईदगाह बस स्टैंड के मध्य रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत कार्य 18 मई पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। इस कारण ओवर ब्रिज बंद रहेगा।

ओवर ब्रिज में होगा यह कार्य

आरओबी के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दो करोड़ 70 लाख रुपये आवंटित किए हैं । लोक निर्माण विभाग द्वारा का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस पुल के जीर्णोद्धार के कार्य में पीडब्ल्यूडी बेयरिंग, एक्सपेंशन जॉइंट्स की मरम्मत, पुल के दोनों साइड की रेलिंग निर्माण के साथ कई कार्य किए जाएंगे।

इस तरह होगा ट्रैफिक डायवर्जन

मलपुरा और खेरिया मोड़ की तरफ से ईदगाह चौराहे की ओर आने वाले सभी छोटे वाहन (दोपहिया चार पहिया, तीन पहिया) खेरिया मोड़ तिराहे से अर्जुन नगर तिराहा से बारहखंभा फाटक, छऊआ नगला फाटक होते हुए ईदगाह चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।

ईदगाह चौराहे से खेरिया मोड़ तिराहा होते हुए मलपुरा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन ईदगाह, छऊआ नगला फाटक, बारहखंभा फाटक से अर्जुन नगर खेरिया मोड़ होते हुए अपने गंतवय को जाएंगे।

संकरा मार्ग होने के कारण ईदगाह चौराहा से शाहगंज रूई की मंडी डबल फाटक बारह खंभा फाटक से अर्जुन नगर तिराहा से खेरिया मोड़ तिराहा होकर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

नो एंट्री खुलने के बाद बड़े वाहन गुजरेंगे

नो एंट्री खुलने के बाद मलपुरा, खेरिया मोड़, की तरफ से ईदगाह चौराहे से रोहता नहर चौराहा, मधु नगर समस्त भारी वाहन (ट्रक, बस, टैंकर, ट्रेलर, डीसीएम आदि) मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहा, मधु नगर चौराहे से क्लब चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

वहीँ ईदगाह चाैराहे से खेरिया मोड़, मलपुरा की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन क्लब चौराहे से मधु नगर चौराहा से रोहता नहर चौराहा से मलपुरा नहर चौराहा होकर अपने गंतव्य काे जाएंगे।

खेरिया रेलवे ओवर ब्रिज का मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक रोडवेज और टूरिस्ट बसें मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहे से मधु नगर, क्लब चौराहे होकर अपने गंतव्य को जाएंगी। इसी प्रकार खेरिया रेलवे ओवर ब्रिज मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक रोडवेज और टूरिस्ट बसें ईदगाह चौराहा से क्लब चौराहा, मधु नगर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा होकर जाएंगी।

रुई की मंडी चौराहे वाले वाहन ऐसे गुजरेंगे

रूई की मंडी चौराहा से शाहगंज डबल फाटक की ओर जाने वाले सभी प्रकार वाहन रूई की मंडी चौराहा से तहसील चौराहे की ओर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगे। स्कूली वाहनों को हल्के वाहनों के रूट (ईदगाह चौराहा से छऊआ नगला फाटक से बारहखंभा फाटक से अर्जुन नगर तिराहा) से खेरिया मोड़ होकर आवागमन कराया जाएगा। 

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने बताया कि ईदगाह खेरिया मोड़ रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू हो रहा है जिसको लेकर वह ओवर ब्रिज बंद रहेगा। इसीलिए रूट डायवर्ट किया गया है। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात मार्ग परिवर्तित किया गया है। परिवर्तित मार्ग से ही वाहन गुजरेंगे।

Related Articles

Leave a Comment