Home » सैकड़ों बसपाईयों ने कांग्रेस पार्टी की ली सदस्यता, इस पूर्व बसपा नेता को मिल सकती है आगरा की टिकट

सैकड़ों बसपाईयों ने कांग्रेस पार्टी की ली सदस्यता, इस पूर्व बसपा नेता को मिल सकती है आगरा की टिकट

by pawan sharma

आगरा। बसपा के मिशनरी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किये जाने से नाराज होकर बसपा पार्टी छोड़ने वाले पूर्व मंत्री व बसपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र चिल्लूू ने शनिवार को अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। शनिवार को लखनऊ के पीसीसी कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राजब्बर ने पूर्व मंत्री व बसपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र चिल्लूू को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता रहे पूर्व मंत्री देवेंद्र चिल्लूू ने शनिवार को हाथी की सवारी छोड़कर कांग्रेस के हाथ को थाम लिया और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बढ़ रहे जनाधार से कांग्रेस के नेता भी उत्साहित हैं।

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद देवेंद्र चिल्लूू पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान देवेंद्र चिल्लूू ने बसपा पर कोई टिप्पणी तो नही की लेकिन दबी जुबान से सब कुछ कह दिया। उनका कहना था कि कांग्रेस की नीतियों से वो प्रभावित हुए क्योकि इस पार्टी में सभी का सम्मान है और कांग्रेस अपने जमीनी कार्यकर्त्ता को कभी नही भूलती है। इसलिए आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को जॉइन कर लिया है। अब उनकी प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक दलित समाज को कांग्रेस पार्टी से जोड़ कर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ को मजबूत किया जाए।

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद से ही देवेंद्र चिल्लू की आगरा लोकसभा सीट से दावेदारी भी शुरु हो गयी है क्योंकि कांग्रेस के पास लोकसभा प्रत्याशी के लिए ऐसा कोई चेहरा नही है जो भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशी को टक्कर दे सके।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता रहे पूर्व मंत्री देवेंद्र चिल्लू को आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। बसपा पार्टी के कई कद्दावर नेता कांग्रेस के संपर्क में चल रहे हैं जो जल्द ही कांग्रेस पार्टी को जॉइन कर बसपा को बड़ा झटका देंगे।

Related Articles

Leave a Comment