आगरा। पूरी दुनिया में खूबसूरती का डंका बजाने वाला ताज अधिकारियों की उदासीनता के चलते बदसूरत हो रहा है। जहां पूरे दुनिया में ताज की खूबसूरती का डंका बजता है वह सफेद संगमरमर हुस्न ताज आज चंद विभागों के अधिकारियों की उदासीनता के चलते बदसूरत में तब्दील हो रहा है। ताज के अंदर फुब्बारे से ताज की सुंदरता बढ़ती है। वह फुब्बारे महज सफेद हाथी बनकर सामने आ रहे हैं। यानी ताज के अंदर अधिकांश फुब्बारे बंद पड़े हैं। वीवीआइपी मूवमेंट पर ताज के अंदर सभी चौकस व्यवस्थाएं देखने को मिलती है। खिलखिलाते ताज के सामने मुस्कुराते फुब्बारे ताज की सुंदरता को वीवीआईपी मूवमेंट पर बढ़ाते है। मगर वीवीआईपी मूवमेंट के बाद ताज के अंदर गंदगी के अंबार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
![](https://moonbreaking.com/wp-content/uploads/2019/01/taj-mahal-agra_10571.jpg)
एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किये गए वीडियो में ताज के अंदर बंद पड़े फुवारे और ताज के अंदर गंदगी के पानी से चलते फुब्बारे को दिखाया गया है। एक वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि ताजमहल के अंदर फुब्बारे कैसे शोपीस बने हुए हैं।
वहीं ताज के अंदर जब जब बंदरों की बात होती है तो जिला प्रशासन एएसआई और सीआईएसएफ का दावा सामने आता है कि ताज में बंदरों से निजात के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मगर ताज के दक्षिणी गेट पर बंदरों के झुंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 1 महीने के अंदर 16 सैलानियों को ताज के अंदर बंदर अपना शिकार बना चुके हैं। देशी और विदेशी सैलानियों पर बंदरों के झुंड का हमला और काटने की कई घटनाएं सामने आई है। बावजूद इसके यहां कोई भी काम नहीं किया गया है।
ताज के अंदर गंदगी के अंबार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद एएसआई और सीआईएसएफ में हड़कंप है। ताज के अंदर ताज का दीदार करने वाले देशी-विदेशी सैलानी बंद पड़े फुवारे और गंदगी के आलम को देखकर मायूस हो रहे हैं। यानी खूबसूरत ताज को आज गंदगी मुंह चढ़ा रही है।