Home » आगरा के इस गांव में श्रीदेवी हुई थी फ्रेश, टॉयलेट का मालिक हो गया था मशहूर

आगरा के इस गांव में श्रीदेवी हुई थी फ्रेश, टॉयलेट का मालिक हो गया था मशहूर

by pawan sharma

आगरा बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्री देवी का हार्ट अटैक से निधन होने के बाद पूरे फ़िल्म जगत में शोक की लहर है।श्री देवी की मौत का आगरा वासियों को भी बहुत गम है।बीते लोक सभा चुनाव के दौरान राज्य सभा सांसद रहे नेता अमर सिंह के आगरा ग्रामीण लोक सभा चुनाव का बिगुल बजाने को सबसे पहले श्री देवी और बोनी कपूर आगरा आये थे।

इस दौरान रोड शो के दौरान आगरा के इरादत नगर कस्बे तक पहुंचने के बाद श्री देवी थक गयी थी और यहां के मुनेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू बनिये के घर पर रुक कर फ्रेश हुई थी और यहीं भोजन किया था। श्री देवी के बबलू के घर आने के बाद से बबलू बनिया मशहूर हो गया। श्री देवी की मौत का समाचार सुनने के बाद पूरे कस्बे में शोक की लहर है और हर जगह बबलू भी चर्चा में आ गए हैं।

बता दें कि आज से लगभग चार वर्ष पूर्व लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के बैनर पर अमर सिंह ने आगरा ग्रामीण लोकसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उनके चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आगरा में फिल्मी सितारों के आने केक अयाज़ लगना शुरू हो गए थे। अप्रैल माह की 5 तारीख को अमर सिंह के चुनावी बिगुल की शुरुआत करने खुद बॉलीवुड अदाकारा श्री देवी अपने पति बोनी कपूर के साथ रोड शो में शामिल हुई थी।

हालांकि यह रोड शो करने को वो पति बोनी कपूर के चक्कर मे राजी हुई थी।बोनी और श्रीदेवी अपने बेटे अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म तेवर के लिए रेकी करने आगरा आये थे।यहां सेवला थाना सदर क्षेत्र से इरादतनगर और सैयां कस्बे तक श्री देवी, बोनी कपूर और अमर सिंह व जयाप्रदा शामिल हुई थी। इरादत नगर के बाद आस पास घूमने के लिए श्री देवी ने मना कर दिया था और अमर सिंह व जया आगे गयी थी।

श्री देवी के आगरा आने की जानकारी के बाद सेवला सदर से ही हजारों लोगों की भीड़ लग गयी थी। विशेष तैयार किये हुए रथ पर बैठ कर रोड शो शुरू हुआ था। रथ में पंखा लगा था पर इतनी गर्मी में वो नाकाफी था। जैसे तैसे 120 किमी दूर इरादत नगर तक तो श्री देवी चली गयी थी पर उसके बाद उनकी हिम्मत जवाब दे गई थी तब कस्बे में कहीं एसी की व्यवस्था ढूंढी जा रही थी।

ऐसे में कस्बा बाजार में साड़ियों की दुकान चलाने वाले बबलू बनिया से संपर्क हुआ।बबलू के घर ऐसी और बढिया टॉयलेट व बाथरूम बना था। श्री देवी का काफिला गली में घुसकर बबलू के यहां रुका। यहां श्री देवी ने पहले टॉयलेट और वॉशरूम इस्तेमाल किया और फिर एसी कमरे में बैठ कर थोड़ा आराम किया। इसके बाद वो अपने साथ लाया खाना खाने लगी। इसी बीच उन्हें बबलू के घर की आलू की सब्जी की खुशबु आयी और उन्होंने अपना खाना छोड़ कर एक पराठा और आलू की सब्जी का स्वाद लिया।

श्री देवी के आने के बाद से इनका परिवार फेमस हो गया।मुनेंद्र ने श्री देवी के निधन पर शोक जताया है। उनके अनुसार आज यह सूचना के बाद अभी तक खाना बनाने की सुध नही हुई है। सभी गमजदा हैं।

उक्त चुनाव में हालांकि अमर सिंह बुरी तरह हारे थे पर महिमा चौधरी, डिम्पल, रजा मुराद समेत कई अभिनेता आगरा आये थे और अमर सिंह पूरे प्रदेश में चर्चा में रहे थे।

Related Articles

Leave a Comment