Home » आगरा की जेल में कैसे होता है अत्याचार, देखें वीडियो, पूर्व फौजी का वीडियो वायरल

आगरा की जेल में कैसे होता है अत्याचार, देखें वीडियो, पूर्व फौजी का वीडियो वायरल

by admin

आगरा। ताजनगरी में जिला जेल के अंदर कैदियों पर अत्याचार और भ्रष्टाचार की पोल एक बार फिर उजागर हुई है। सेना में अपने जज्बे और हौसलों से बुलंद देश की सेवा करने वाले पूर्व फौजी रामनाथ सिंह सिकरवार का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो वायरल होने के बाद जहां जेल प्रशासन में हड़कंप है तो वही तमाम सारी भ्रष्टाचार की पोल खोलता है यह वीडियो जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है।

दरअसल आपको बताते चलें कि खैरागढ़ का रहने वाला पूर्व फौजी रामनाथ सिंह सिकरवार किसी मामले में जिला जेल गया। जिला जेल के अंदर बैरक नंबर 9 के अंदर पूर्व फौजी से कैदियों और जेल प्रशासन की मिलीभगत से जब पैसे की डिमांड की गई तो पूर्व फौजी अपनी वीडियो में बताता है कि किस तरीके से जेल के अंदर जिला प्रशासन की मिलीभगत से अत्याचार किया जाता है।

यहां आने वाले कैदियों से 3000 से लेकर ₹5000 वसूले जाते हैं और जो पैसे नहीं देता है उनकी झाड़ू से पिटाई की जाती है। न केवल इतना किया जाता है बल्कि कैदियों से वसूली के मामले में जिला प्रशासन का हर एक आदमी मिला हुआ है।

जेल के अंदर अत्याचार की कहानी किसी से छिपी नहीं है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जेल में ऐसे वीडियो वायरल हुए जिसमें कुख्यात अपराधी जेल के अंदर सेल्फी खींचते मिले। Android मोबाइल यूज करते मिले और आज फिर पूर्व फौजी रामनाथ सिंह सिकरवार का वीडियो वायरल होने के बाद आगरा की जिला जेल के अंदर पोल खुल गई है।

वहीं इस वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में भी हड़कंप है। पूर्व फौजी ने कैदियों पर अत्याचार की कहानी बयां करके इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए लोगों से साथ मांगा है।

साथ ही साथ सियासत के उन राजनेताओं से भी गुजारिश की है जो लोग अपना मतदान कर नेताओं को विधायक सांसद और ऊंची कुर्सी पर बिठाते हैं और पूर्व फौजी रामनाथ सिंह सिकरवार के वीडियो वायरल होने के बाद यह वीडियो पूरे शहर में वायरल हो रहा है। जिसे ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment