Home » अशोक चक्र के सम्मान के लिए हिंदूवादी नेताओं ने इस पर जताई आपत्ति

अशोक चक्र के सम्मान के लिए हिंदूवादी नेताओं ने इस पर जताई आपत्ति

by pawan sharma

आगरा। शहर में नगर निगम द्वारा कूड़ेदानों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। जगह-जगह नगर निगम कूड़ेदान बांटकर स्वच्छता अभियान का संदेश दे रहा है मगर नगर निगम द्वारा बांटे जा रहे कूड़ेदान पर अशोक चक्र का स्टीकर लगा है। जिसको लेकर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद महानगर के कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

सोमवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी आगरा और DM आगरा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद महानगर के कार्यकर्ताओं का कहना था कि नगर निगम द्वारा बांटे जा रहे कूड़ेदानों पर अशोक चक्र लगा है जिसका अपमान किया जा रहा है।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद महानगर के कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी आगरा ने नगर निगम को निर्देशित किया है कि नगर निगम द्वारा बांटे जा रहे कूड़ेदानों पर अशोक चक्र का स्टीकर तत्काल हटाया जाए।

जिला प्रशासन आगरा ने बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को आश्वस्त किया है कि आगे से नगर निगम द्वारा बांटे जा रहे कूड़ेदानों पर अशोक चक्र का स्टीकर नहीं दिखेगा।

Related Articles

Leave a Comment