Home » अरे, डॉक्टर साहब ने ये क्या किया, देखे वीडियो

अरे, डॉक्टर साहब ने ये क्या किया, देखे वीडियो

by pawan sharma

कैमरे के सामने दिखने वाली इस बृद्धा का नाम बिरमा देवी है। बिरमा की उम्र तकरीबन 55 साल है। बिरमा की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत थी। अपने आंख की परेशानी को दूर करने और इलाज कराने के लिए वृद्धा बिरमा देवी ने सुंदरानी धर्मार्थ चिकित्सालय में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर विशाल गुप्ता से संपर्क किया और डॉक्टर विशाल गुप्ता ने 35 हजार में वृद्धा बिरमा देवी की आंख का ऑपरेशन किया।

ऑपरेशन के बावजूद भी जब बिरमा देवी को कुछ नहीं दिखा तो बिरमा देवी दूसरे चिकित्सकों पर गई। दूसरे चिकित्सकों पर चेक कराने पर जानकारी हुई कि नेत्र चिकित्सक डॉ विशाल गुप्ता की लापरवाही के चलते उनकी आंख की रोशनी चली गई है, जो अब कभी नहीं आएगी। इस बात को लेकर बिरमा देवी के पैरों तले जमीन खिसक गई। भगवान का दूसरा रुप कहे जाने वाले डॉक्टर विशाल गुप्ता ने लापरवाही के चलते वृद्धा की आंख की रोशनी हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर दी।

ऐसे लापरवाह चिकित्सक को सबक सिखाने के लिए एक आंख से अंधी और बूढ़ी बिरमा देवी ने कानून का रास्ता अपनाया है और लापरवाह चिकित्सक डॉक्टर विशाल गुप्ता की शिकायत रकाबगंज पुलिस से की है। पीड़िता की तहरीर पर रकाबगंज पुलिस ने मेडिकल भी करा लिया है।

मेडिकल रिपोर्ट आने का रकाबगंज पुलिस इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में चिकित्सक की लापरवाही उजागर होने पर पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई भी जी जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment