Home » पीएम और सीएम की बुद्धि-शुद्धि को किया गया हवन

पीएम और सीएम की बुद्धि-शुद्धि को किया गया हवन

by pawan sharma

आगरा। देश में बढती जा रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों और प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जिला कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ हवन किया गया। इस सद्बुद्धि यज्ञ में कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

यज्ञ में अपनी आहुति डालते हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि देने की भगवान से प्रार्थना की। कांग्रेसियों का कहना था कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं जिसका असर खाद्य सामग्री के दामों पर पड़ने लगा है। दो वक्त की रोटी कमाने वाले मजदूर को भी इस समय दो वक्त की रोटी इस महंगाई में नहीं मिल पा रही है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के कारण आम नागरिक के साथ साथ व्यापारियों का जीना दुश्वार हो गया है। प्रदेश में लगातार अपराधिक वारदातें हो रही है जिसके कारण व्यापारी वर्ग पलायन को मजबूर है।

इतना ही नहीं कासगंज मामले पर भी जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। उनका कहना था कि कासगंज दंगा प्रदेश और केंद्र सरकार की देन है जिसमें एक युवा ने अपनी जान गँवा दी।

फिलहाल कांग्रेसियों ने साफ कर दिया है कि अगर केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों और प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर शिकंजा नहीं कसा तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment