आगरा। एमजी रोड़ स्थित राहुल- प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश कार्यालय पर भाजापा छोड़कर आये लगभग आधा दर्जन युवा कार्यकर्ताओं ने राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सेना प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में सभी को संगठन की सदस्यता दिलाई गयी।
प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा कि आज देश का युवा भाजापा की ठगी से परेशान है। सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौजवान बेरोजगार हो गया है और सरकार के पास इनके लिऐ कोई योजना नहीं है जिसके कारण बेरोजगार युवा डिप्रेशन में आकर आत्माहत्या कर रहा है। अब युवा निराश होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी कर चुका है और समझ गया है देश का भला सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। इतना ही नहीं राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता और जन समस्याओं के लिऐ किए जा रहें जनकल्याण आंदोलनों से प्रभावित होकर युवाओं ने सेना का दामन थामना शुरू कर दिया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा कि आज बेरोजगार नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, दलितों की लड़ाई सिर्फ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लड़ रहें है। इसलिए अब युवा वर्ग अब कांग्रेस के साथ आ रहा है। आज भाजपा की कार्यप्रणाली जानने के बाद भाजपा छोड़कर आये कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की सदस्यता ली है और कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।