Home » खुशखबरी : 10 फरवरी से शुरू होगी आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

खुशखबरी : 10 फरवरी से शुरू होगी आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

by admin

Agra. रेलवे विभाग ने आगरा के रेलयात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। आगरा के रेल यात्रियों को काफी दिनों से प्रतिदिन आगरा से दिल्ली के बीच चलने वाली आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्‍सप्रेस का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। कोरोना काल के लगभग 10 महीने बाद आगरा रेल मंडल एक बार फिर इस ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। रेलवे विभाग 10 फरवरी से इस ट्रेन का संचालन शरू करेगा।

कोरोना काल के दौरान कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए देश में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था और लॉक डाउन के लगभग तीन महीनों के बाद स्पेशल ट्रेनों का संचालन शरू हुआ। उसके बाद रेल यात्रियों के सफर को और सुगम बनाने के लिए ट्रेनों का संचालन धीरे धीरे पटरी पर लौट रहा है। इसी कड़ी में अब आगरा-दिल्ली इंटरसिटी का भी संचालन शुरू किया जा रहा है।

ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौटने के साथ ही लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है और इस बीच आगरा दिल्ली इंटरसिटी को चलाए जाने की भी मांग उठने लगी थी। इसीलिए आगरा रेल मंडल ने आगरा दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन का संचालन शुरू करने को रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा था जिस पर रेलवे बोर्ड ने अपनी मोहर लगा दी और इस ट्रेन के संचालन की अनुमति दे दी है। आगरा रेल मंडल आगरा-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन को 10 फरवरी से दोबारा संचालित करने जा रहा है।

कोरोना काल के बाद रेलवे दोबारा ट्रेनों के संचालन की रफ्तार बढ़ाने में लगा है। धीरे-धीरे करीब 70 फीसद यात्री ट्रेनें पटरी पर आ गई हैं। आगरा दिल्ली इंटरसिटी को संचालित करने के लिए हरी झंडी मिलने के बाद ताजनगरी के पर्यटन के लिहाज से प्रमुख ट्रेन गतिमान और ताज एक्सप्रेस का संचालन की मांग भी उठने लगी है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles