Home » आगरा में वाहन चलाने वाले नंबर प्लेट करा लें ठीक, नहीं तो होगा चालान

आगरा में वाहन चलाने वाले नंबर प्लेट करा लें ठीक, नहीं तो होगा चालान

by admin
Get the number plate done by driving vehicles in Agra, otherwise it will be challaned

Agra. गाड़ी की नंबर प्लेट अस्पष्ट है या फिर नंबर ही नहीं लिखा है। नई नंबर प्लेट नहीं लगाई है। आगरा में पुलिस अब ऐसे ही वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है। अस्पष्ट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। वाहन को सीज भी कर दिया जाएगा।

ताजनगरी में 10 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। 15 साल पुराने वाहन भी चल रहे हैं। पुरानी नंबर प्लेट भी लगी हैं। कई वाहन चालक अस्पष्ट और बिना नंबर के भी वाहन चलाते हैं। ऐसे वाहनों की धरपकड़ का अभियान शुरू किया गया है। सात दिन बाद अभियान में सख्ती दिखाई जाएगी।

प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अस्पष्ट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान और सख्ती से चलाया जाएगा, जिससे लोग यातायात नियमों का पालन करें। इसके अलावा भी शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए कवायद की जा रही है।

Related Articles