Home » मेहमानों का स्वागत करेगा G20 चौराहा, सेल्फी प्वाइंट पर लाेगाें का ध्यान खींच रहीं सतरंगी छतरियां

मेहमानों का स्वागत करेगा G20 चौराहा, सेल्फी प्वाइंट पर लाेगाें का ध्यान खींच रहीं सतरंगी छतरियां

by admin

Agra. शहर में हाेने वाले G20 शिखर सम्मेलन (G20 summit 2023) की तैयारियां जाेर शोर से चल रही है। जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत सत्कार के लिए शहर पूरी तरह से तैयार हो रहा है। जिला प्रशासन शहर को ऐसे सजा रहा है जैसे यहीं पर स्वर्ग हो और विदेशी मेहमानों को अपने घर जैसा एहसास हो सके। इसके लिए जिला प्रशासन वीआईपी रूटों पर वॉल पेंटिंग करा रहा है। वहीँ अनोखे अंदाज में सेल्फी पॉइंट को सजाया गया है। जी-20 पार्क उनके स्वागत सत्कार के लिए तैयार हो गया है।

G- 20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए आगरा आ रहे विदेशी मेहमानाें का स्वागत खास अंदाज में किया जाएगा। इसको लेकर तेजी से तैयारियां चल रहीं हैं। शहर भर के चौराहों पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है तो वहीं सड़के भी पूरी तरह से चमकाई और गड्ढा मुक्त बनाई जा रही है। फूल सैय्यद चौराहे का नाम G-20 चौराहा कर दिया गया है। वीवीआईपी रूटों पर वॉल पेंटिंग भी तेजी से कराई जा रही है।

आगरा आने वाले जी-20 के मेहमान भारतीय संस्कृति से रूबरू हो सके इसके लिए वीआईपी रूट पर वॉल पेंटिंग की जा रही है। नगर निगम की ओर से जो वॉल पेंटिंग कराई जा रही है, उसमें भारतीय संस्कृति, भारतीय त्यौहार, भारत की उपलब्धियों की झलक दिखाई देंगी। विदेशी मेहमान जिधर नजर डालेंगे उधर भारतीय संस्कृति ही नजर आएगी।

सेल्फी पॉइंट पर लगाई गई सतरंगी छतरी

फतेहाबाद रोड स्थित आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट लाेगाें का ध्यान खींच रहा है। यहां पर सतरंगी छतरियां हवा में लहरा रहीं हैं। लाेग यहां पहुंचकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर रहे हैं। आई लव आगरा सेल्फी प्वाॅइंट पर पंहुचने वाले पर्यटक और आम लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह से बदल गया है। इतनी सजावट और हरियाली देखकर ही मनमोह रही है। हवाके लटकी सतरंगी छतरियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विजिटर्स का कहना है कि यहाँ का जो विकास किया गया है वो यूही बरकरार रहना चाहिए।

स्थानीय निवासी हरिओम राजपूत ने बताया कि कुछ समय पहले तक फतेहाबाद रोड ऐसा नहीं था। अब पेंटिंग के साथ पौधे भी लगाए गए हैं। ये काफी बेहतर लग रहे हैं। ताजमहल और अन्य स्मारक के चलते हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि केवल फतेहाबाद राेड ही नहीं बल्कि पूरा शहर इसी तरह चमकते रहना चाहिए।

होटल संचालक सुनील दुबे ने बताया कि यह सब आगरा आ रहे जी-20 के मेहमानों के स्वागत सत्कार के लिए किया जा रहा है लेकिन ताजनगरी तो हमेशा से ही अतिथि देवो भव: की भूमिका में रहा है। जो भी यहां पर आया है, उसका भव्य स्वागत किया गया है। इस बार स्वागत सत्कार की वजह भी कुछ ओर है। जी-20 की मेजबानी और अध्यक्षता भारत को मिली है। इसलिए सरकार और जिला प्रशासन G 20 की तैयारियों में लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment