Home » लेनदेन के विवाद ने दोस्त ने मारी गोली, घायल खुद पहुंचा थाने

लेनदेन के विवाद ने दोस्त ने मारी गोली, घायल खुद पहुंचा थाने

by admin

Agra. पैसों की लेनदेन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। घायल अवस्था में युवक थाने पहुंचा और फिर वहां से पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई। काफी देर तक तो पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही कि घटना स्थल किस थाने के अंतर्गत आता है। घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग थाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराने के बाद इलाज भी कराया।

मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कृष्णा पैराडाइस, कालिंदी विहार निवासी अर्जुन चौहान पुत्र कमल सिंह चौहान ने करीब 2 महीने पहले अर्जुन गौतम उर्फ़ अरविंद गौतम पुत्र महेश चंद गौतम, निवासी विद्यानिकेतन फाउंड्री नगर को ₹50000 उधार दिए थे। आज गुरुवार को करीब 5:15 बजे अर्जुन गौतम का अर्जुन चौहान के पास फोन आया और उसने कहा कि मेरे घर आकर अपने पैसे ले जाओ। जिसके बाद अर्जुन चौहान अपने दोस्त अर्जुन गौतम के निवास पर पहुंच गया।

कोई बातचीत नहीं सीधे फायरिंग

जानकारी के मुताबिक अर्जुन चौहान पैसे लेने के लिए युवक के घर पहुँचा तो उसने कोई भी बात किए बिना उसके पैर में गोली मार दी। जिससे गोली सीधे पैर की जांघ में जा लगी और वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देकर अर्जुन गौतम मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में अर्जुन चौहान अपनी एक्टिवा लेकर थाना ट्रांस यमुना पहुंचा। वहां से पुलिस उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले आई। जहां पर उसका इलाज चला।

मामले की की जा रही है तफ्तीश

ट्रांस यमुना थाना प्रभारी अवधेश गौतम का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है लेकिन जो जानकारी अभी तक मिली है विवाद पैसे के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। युवक के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment