Home » भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने आगरा रेल मंडल को ‘ईट राइट स्टेशन’ के रूप में दी मान्यता

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने आगरा रेल मंडल को ‘ईट राइट स्टेशन’ के रूप में दी मान्यता

by pawan sharma

आगरा मंडल को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। आगरा रेल मंडल का आगरा कैंट स्टेशन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मानकों पर खरा उतरा है और उसे “ईट राइट स्टेशन” के रूप में मान्यता मिल गयी है। जिसमे मुख्य रूप से आगरा कैंट स्टेशन और नई दिल्ली के चार स्टेशन शामिल है।

जानकारी के मुताबिक देश के करीब 8 हजार स्टेशनों में से 150 स्टेशन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मानकों पर खरा उतरे हैं। उन सभी को ईट राइट स्टेशन के रूप में मान्यता दी गयी है। आगरा कैंट के साथ उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, अयोध्या, मेरठ सिटी, गौतम बुद्ध नगर और वारणसी शामिल है।

इसके साथ ही चयनित सभी स्टेशनों को ईट राइट स्टेशन के प्रमाण पत्र दिए गए है। इन सभी स्टेशनों ने साफ सफाई व खाने की गुणवत्ता पर सख्ती से पालन कराया है। इसके अलावा स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर भोजन के लिए भी इन स्टेशनों पर जागरूक अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment