Home » जेपी नड्डा की बैठक से पहले जमकर हंगामा, बुजुर्ग कार्यकर्ता को धक्के मारकर बाहर निकाला

जेपी नड्डा की बैठक से पहले जमकर हंगामा, बुजुर्ग कार्यकर्ता को धक्के मारकर बाहर निकाला

by admin
Fierce uproar before JP Nadda's meeting, thrashed out elderly worker

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आगरा में प्रत्याशियों की नब्ज टटोलने के लिए आ रहे हैं। जेपी नड्डा की बैठक से पहले ही जमकर हंगामा काटा गया। सादाबाद से आये एक बुजुर्ग भाजपा नेता ने जमकर हंगामा काटा। भाजपा के बड़े नेताओं पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए रामवीर उपाध्याय को टिकट देने का विरोध किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुजुर्ग भाजपा नेता को धक्के मारकर वहां से बाहर निकाला।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा आ रहे हैं। उनके आगमन से पहले ही बैठक में सादाबाद से आए एक बुजुर्ग भाजपा नेता ने जमकर हंगामा काटा। भाजपा नेता का आरोप है कि पक्षपात करते हुए रामवीर उपाध्याय को टिकट दिया गया है। भाजपा नेता को वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर बाहर निकाला। इस बीच वो कई बार नीचे भी गिर पड़े।

दिल्ली से आगरा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस

मौसम खराब होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब कार से आगरा आ रहे हैं। अचानक कार्यक्रम में बदलाव के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली से लेकर आगरा तक नोएडा एक्सप्रेस वे होते हुए जेपी नड्डा पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। कार्यक्रम में देरी होने के चलते पहले जे पी नड्डा द्वारा राजेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम अब लगभग आधे घंटे की देरी से होगा।

Related Articles