Home » यमुना पार में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, बस्ती के लोगों में हड़कंप

यमुना पार में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, बस्ती के लोगों में हड़कंप

by admin
Fierce fire broke out in furniture warehouse across Yamuna, stirred people of the settlement

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत फाउंड्री नगर स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। घनी बस्ती में फर्नीचर का गोदाम होने से आसपास घरों से लोग बाहर निकल आये हैं। आग से गोदाम में रखा लाखों का फर्नीचर स्वाहा हो गया।

जानकारी के मुताबिक विजय नगर निवासी रोहित सिंघल का फॉउंड्री नगर, शोभा नगर में फर्नीचर का गोदाम है। यहां पर सोफा, डबल बेड और अन्य सामान बनाया जाता है। आज मंगलवार रात लगभ आठ बजे गोदाम में कारीगर काम कर रहे थे तभी उन्होंने कहीं से धुआं उठते देखा। जब उन्होंने जाकर देखा तो गोदाम के एक हिस्से में आग लगी हुई थी। सभी कारीगर गोदाम से बाहर निकल भागे और आग बुझाने के लिए पानी का इंतज़ाम करने लगे।

लेकिन गोदाम में लकड़ी और फोम होने के चलते आग तेज़ी से चारों तरफ फेल गयी और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। वहीँ सूचना के थोड़ी देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Related Articles