Home » शहर कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, विचार गोष्ठी के दौरान गूंजा यह नारा

शहर कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, विचार गोष्ठी के दौरान गूंजा यह नारा

by admin

“बापू आज भी हम शर्मिंदा हैं, आप की हत्या करने वाले विचारधारा के लोग जिंदा हैं”, यह नारा आज शहर कांग्रेस कार्यालय में गूंजता हुआ सुनाई दिया। आपको बताते चलें कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी पुण्यतिथि को बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही जोर से नारे भी लगाए।

शहर कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल को चुना गया था लेकिन सुबह से हो रही बारिश के चलते कांग्रेस ने कार्यालय पर ही उनकी पुण्य तिथि को मनाया और एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की। इस विचार गोष्ठी में पहुंचे सभी लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और फिर उसके बाद अपने अपने विचार रखें।

कांग्रेसियों ने कहा कि वह महात्मा गांधी ही थे जिन्होंने बिना शस्त्र उठाए ही आजादी की लड़ाई को जीत लिया था लेकिन उनकी विचारधारा को न मानने वाले कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी जिसे ना तो कांग्रेस कार्यकर्ता भूल सकता है ना ही यह देश और ना ही पूरा विश्व इस से सच्चाई से मुंह मोड़ सकता है।

विचार गोष्ठी के दौरान कांग्रेसियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का लोहा पूरा विश्व मानता है लेकिन कुछ लोगों को भाईचारा और बिना खून खराबे की राजनीति पसंद नहीं आई। इसीलिए तो इस तरह की मानसिकता रखने वाले नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी। आज वर्तमान में देश में भी कुछ ऐसी ही परिस्थितियां बन गई है। उसी विचारधारा के लोग देश को चला रहे हैं। इतना कहते ही कार्यालय में “बापू आज भी हम शर्मिंदा हैं आप की हत्या करने वाले विचारधारा के लोग जिंदा हैं”, का नारा लगाए जाने लगा और पूरा कार्यालय इसी नारी से गूंजने लगा।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव वीनेश सनवाल का कहना था कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। उन्होंने भी एक तरह से देश के लिए शहादत दी है लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को एक पार्टी के लोग अपना आदर्श मानने लगे जो देश के हित में नहीं है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि देश में सांप्रदायिक ताकतों को पनपने नहीं दिया जाएगा। उनके सामने कांग्रेस खड़ी है और कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू का कहना है कि देश में जिस तरह से नफरत फैलाई जा रही है जातिवाद में देश को बांटा जा रहा है। इस इकाई को खत्म करने लोगों को भाजपा की सच्चाई से रूबरू कराने के लिए वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। आज इस यात्रा का समापन हो गया है। इस यात्रा के माध्यम से देश को एक सूत्र में पिरोने और एक करने का प्रयास किया गया है जिसमें राहुल गांधी सफल भी हुए हैं। सही मायने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संकल्प और आदर्शों को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ही पूरा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment