Home » किसानों ने की महापंचायत, इनररिंग रोड टोल पर टोल न देने का किया ऐलान

किसानों ने की महापंचायत, इनररिंग रोड टोल पर टोल न देने का किया ऐलान

by pawan sharma

आगरा। इनररिंग रोड टोल प्लाजा के सम्बन्ध में किसानों की की एक महापंचायत महुआ खेड़ा में संपन्न हुई। जिसमें एत्मादपुर, मदरा, बुढाना, महुआखेड़ा, कुआँ खेड़ा, बमरौली कटारा, समोगर, हिंगोट और खेरिया के हजारों किसानो ने भाग लिया। इस महापंचायत में सभी किसानों ने उक्त गांव के लोगों से इस टोल प्लाजा पर टोल लिए जाने का जमकर विरोध किया। इस महापंचायत में सभी किसानों ने कहा कि उनकी जमीन इस एक्सप्रेस में गयी है तो टोल क्यों दे। सभी किसानों ने इस टोल पर टैक्स ना देने का एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया।

आलू किसान विकास समिति के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने एक 51 सदस्यीय समिति की घोषणा की। यह समिति 10 जनवरी को सुबह 11 बजे आयुक्त महोदय आगरा को ज्ञापन देकर टोल प्लाजा से किसानों को आने-जाने में टोल मुक्त की मांग करेगी। किसान नेता बीरेन्द्र यादव ने कहा टोल प्लाजा का ठेका ada आगरा ने किस आधार पर दिया जबकि रिंग रोड का कार्य ही अधूरा है। इस मामले को लेकर किसान हाईकोर्ट की शरण लेंगे।

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि इनर रिंग रोड में अधिकारियों द्वारा काफी अनिमित्ताएं की गई है। इनका पर्दाफाश किया जायेगा।

महापंचायत में प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, गणेश यादव, ब्लाक प्रमुख यशपाल राणा, डॉ सतेंद्र यादव, रामेश्वर सिंह, फ़तेह सिंह, डॉ रामप्रसाद, हरेंद्र राना, विनायक सिंह राना, जगंन्नाथ प्रसाद, अरुण लवानियां, जे0पी0 लोधी, डॉ राजवीर सिंह, नव निर्माण किसान संगठन के हिमांशु तिवारी सहित हजारों किसान मौजूद थे। महापंचायत की अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह यादव और संचालन सोमवीर सिंह यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Comment