Home » लगभग 16 महीने बाद ताजमहल परिसर में शाही मस्जिद पर अदा की गयी ईद की नमाज़

लगभग 16 महीने बाद ताजमहल परिसर में शाही मस्जिद पर अदा की गयी ईद की नमाज़

by admin
Eid prayers offered at the royal mosque inside the Taj Mahal after almost 16 months

Agra. कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से लेकर आज पहली बार ताजमहल परिसर में ईद की नमाज अदा की गई। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को लेकर देश में लगाए गए लॉकडाउन के चलते ताजमहल भी कई दिनों तक बंद रहा था। पिछले डेढ़ साल में जितने भी ईद के त्यौहार पड़े उस दौरान कोविड-19 नियमों के चलते ताजमहल के अंदर नमाज नहीं पढ़ी गई लेकिन अब लॉकडाउन हटने और पर्यटकों के लिए ताजमहल खोल देने के बाद शासन में ताजमहल के अंदर स्थित शाही मस्जिद पर 50 नमाजियों के नमाज पढ़ने की अनुमति दी।

ताजमहल के खुलने के बाद पहली बार ईद पर नमाजियों को प्रवेश दिया गया। ईद-उल-अजहा पर आज सुबह 8.30 बजे ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा की गयी। नमाज के दौरान सभी ने पूरे देश में शांति और अमन चैन बने रहने के साथ पूरी दुनिया से कोरोना वायरस के खत्म होने की दुआ की। नमाज़ पढ़ने के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी।

Eid prayers offered at the royal mosque inside the Taj Mahal after almost 16 months

ताजमहल मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सैय्यद इब्राहीम जैदी और राष्ट्रीय स्मारक सुरक्षा समिति के मुनब्बर अली ने बताया की प्रशासन और एएसआई के सहयोग से दो साल बाद ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अता हो सकी है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। आज कुल 50 लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा की है। सभी लोगों के रजिस्टर में फोन नंबर और नाम दर्ज किए गए है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि सभी नमाजियों को ताजमहल के पूर्वी गेट से अलग मार्ग के जरिए प्रवेश दिए गए है। सभी नमाजियों का गेट पर ही नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया है।

Related Articles