Home » आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर को शिफ्ट करने की कवायद तेज, एडीए वीसी ने किया दौरा

आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर को शिफ्ट करने की कवायद तेज, एडीए वीसी ने किया दौरा

by admin
Efforts to shift Transport Nagar in Agra intensified, ADA VC visited

आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर को शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है। गुरुवार दोपहर को आगरा विकास प्राधिकरण के वीसी राजेंद्र पैंसिया ने ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा किया। उन्होंने वहां का हाल देखा। दौरे में पता लगा कि वहां ट्रांसपोर्ट की जगह लोग दूसरे काम कर रहे हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

दरअसल, टीटीजेड की बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर के शिफ्ट होने की बात कही गई थी। इसके बाद से ही यह कवायद तेज हो गई है। एडीए वीसी ने बताया कि पूरे शहर का ट्रांसपोर्ट नगर एक ही जगह शिफ्ट किया जाना है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में आगरा विकास प्राधिकरण के 47 प्लॉट खाली हैं। साल 2018 में एक सर्वे हुआ था। उसमें पता लगा कि लोगो ने ट्रांसपोर्ट नगर में जो प्लॉट खरीदे थे, वहां पर वे ट्रांसपोर्ट की जगह दूसरा काम कर रहे हैं।

Related Articles