Home » स्वच्छ वातावरण के लिए ई-वेस्ट सबसे बड़ी समस्या, डंप करने के बजाय रीसायकल के लिए करें डोनेट

स्वच्छ वातावरण के लिए ई-वेस्ट सबसे बड़ी समस्या, डंप करने के बजाय रीसायकल के लिए करें डोनेट

by admin

Agra.ई-वेस्ट के प्रति छात्रों को जागरूक बनाने के उद्देश्य को लेकर ई-वेस्ट एकत्रीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दयालबाग में किया गया। इस जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल अलायंस ( नीसा ) एवं लायंस क्लब ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह ( अपर जिलाधिकारी प्रशासन, आगरा ) व पीएमजेएफ लायन जितेंद्र सिंह चौहान (इंटरनेशनल डायरेक्टर, लायंस इंटरनेशनल) विद्यालय के निदेशक व नीसा के उपाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशक श्याम बंसल, प्राचार्य जगदीश सिंह धामी, प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा व अप्सा व नीसा से संबद्ध विद्यालयों के निदेशकगण व प्राचार्यों के हार्दिक अभिनंदन व स्वागत के साथ किया गया।

नुक्कड़ नाटक और कविताओं से ई-वेस्ट के प्रति बनाया जागरूक

विद्यालय के छात्र आर्यन शर्मा, सोनाक्षी सिंह, अनुष्का गुप्ता, अंशिका मिश्रा, तीशा सिंघल व जसनूर सिंह ने बहुत ही अनूठे ढंग से से ई-वेस्ट को लेकर नुक्कड़ नाटक किया और इसके माध्यम से ई-वेस्ट के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उस ई वेस्ट इधर-उधर फेंकने के बजाय उसके उचित प्रकार से निस्तारण करने की जानकरी दी।

उचित निस्तारण हेतु ई वेस्ट किया गया जमा

इस ई-वेस्ट एकत्रीकरण अभियान में नीसा से संबद्ध समस्त विद्यालयों व लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपने घरों से ई-वेस्ट को लाकर जमा कराया व इस मुहिम को एक सार्थक दिशा प्रदान की।

ई वेस्ट का रिसाइकल पर जोर

एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने ई कचरे को भावी भविष्य हेतु बड़ा खतरा बताते हुए गीले और सूखे कचरे से अलग रख उस ई वेस्ट के उचित निस्तारण करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब यश कीर्ति व प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की इस अभियान में योगदान देने हेतु भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने आज के युग में ई वेस्ट को डंप के बजाय डोनेट करने हेतु सभी से अपील की जिससे उस वेस्ट का रिसाइकल हो सके।

प्लस्टिक बेहद खतरनाक

नीसा के उपाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस जागरूकता अभियान को आज के दौर के लिए नितांत आवश्यक बताया तथा उसे प्लास्टिक से ज्यादा खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि यदि आज हम ई-वेस्ट का निस्तारण उचित तरीके से नहीं करते हैं, तो भविष्य में यही कचरा हमारे पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभरेगा। उन्होंने इस एकत्रीकरण अभियान में एकत्र हुए ई-वेस्ट के दानदाताओं को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्य स्वाति माथुर, रोमा सिंह, प्रतिमा राना, गरिमा शर्मा, हिना निझवानी, ज्योति तिवारी, सरोज यादव, सुमित विभव व मनोज बल की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनीत कौर व अर्सला नदीम द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Comment