Home » दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते विवाहिता को उतारा मौत के घाट, शव को छुपाने का किया प्रयास

दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते विवाहिता को उतारा मौत के घाट, शव को छुपाने का किया प्रयास

by admin

आगरा। दहेज के चलते शादी के मात्र 8 महीने बाद ही एक विवाहिता को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। घटना दीपावली के पावन पर्व की है। जनपद मथुरा के गणेशपुरा के रहने वाले भोलाराम की बेटी सपना की शादी 20 फरवरी 2020 को फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में रहने वाले राम हंस के साथ में हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर सपना को प्रताड़ित किया करते थे। इस बात को लेकर ससुराल और मायका पक्ष के लोगों में कई बार वार्ता भी हुई। बावजूद इसके कोई हल नहीं निकल सका।

मृतका सपना के पिता भोलाराम का आरोप है कि दामाद राम हंस और ससुराल के अन्य लोगों की दहेज को लेकर दो दिन पहले विवाद हुआ, उसके बाद उन्होंने उनकी बेटी को फांसी पर चढ़ा दिया। उसे अस्पताल भी लेकर गए थे जहां उसकी मौत की पुष्टि होने के बाद शव को छुपाने का प्रयास किया गया।

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहेज की खातिर विवाहिता को मारने के घटनाक्रम में मृतका के परिजनों ने थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को लिखित में तहरीर दी है और कार्यवाही की मांग की है। थाना फतेहपुरसीकरी पुलिस ने जहां मृतिका के परिजनों की तहरीर पर ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत किया है तो वहीं शव को पोस्टमार्टम गृह भेज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles