Home » ”डॉ. विजय किशोर बंसल सुर तरंग गायन प्रतियोगिता” में चमकेंगे आगरा के सितारे

”डॉ. विजय किशोर बंसल सुर तरंग गायन प्रतियोगिता” में चमकेंगे आगरा के सितारे

by admin

आगरा। बॉलीवुड के महान गायक मास्टर मदन की स्मृति में पिछले 40 वर्षों से देश भर में श्रृंखलाबद्ध तरीके से संगम कला ग्रुप द्वारा गायन को समर्पित आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में संगम कला ग्रुप आगरा चैप्टर द्वारा द्वारा ”डॉ. विजय किशोर बंसल सुर तरंग गायन प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है।

रविवार को होटल ग्रैंड में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष सुधीर नारायण ने बताया कि विगत 40 वर्षों में संगम कला ग्रुप में एक से एक बेहतरीन गायक देश को दिए हैं जिनमें सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, हर्षदीप कौर, शान, अंकित तिवारी, जावेद अली जैसे अनेक दिग्गज शामिल हैं। आगरा के राकेश मैनी भी इन्हीं में से एक हैं। करोना काल के बाद आयोजित हो रहे इस 40 वें संस्करण में यह प्रतियोगिता दो विधाओं व तीन वर्गो में आयोजित की जा रही है।

यह हैं दो विधा और तीन वर्ग

विधाएं– 1-फिल्मी 2-गैर फिल्मी
वर्ग– सब जूनियर 5 से 12 वर्ष
जूनियर 12 से 18 वर्ष
सीनियर वर्ग 18 से 30 वर्ष

प्रतिभागी अपनी आयु के अनुसार फिल्मी व गैर फिल्मी दोनों ही विधाओं में प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी ऑडिशन और ग्रैंड फाइनल। आगरा में होने वाली उपरोक्त प्रतियोगिता के ऑडिशन 19 मई 2023 शुक्रवार को होटल ग्रैंड कैंट रोड पर प्रातः 9 बजे से होंगे। इसमें चयनित प्रत्येक विधा एवं वर्ग के 3-3 प्रतिभागी 20 मई 2023 को होटल ग्रैंड में आयोजित प्रतियोगिता लेंगें। फाइनल में 6 प्रतिभाग करेंगे।

इसमें दोनों ही विधाओं के तीनों वर्गों में प्रथम आने वाले प्रतिभागी दिल्ली के मेगा ऑडिशन में नॅशनल फाइनल के लिए प्रतिभाग करेंगे जोकि दिल्ली में 15 जून 2023 को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा। जिसमें महान गायक सोनू निगम मुख्य निर्णायक होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक प्रतिभागी मो. 9149211457, 7906079647 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर संस्था संरक्षक अरुण ढंग, पूरन डावर, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. डीवी शर्मा एवं देवाशीष गांगुली, संस्था रीजनल हेड धीरज तिवारी, सचिव हर्षित पाठक, सुशील सरित, दिनेश श्रीवास्तव, संजीव शर्मा व अंकिता श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment