Home » दो सगी बहनों में हुई जमकर मारपीट, कारण जान चौंक जाएंगे आप

दो सगी बहनों में हुई जमकर मारपीट, कारण जान चौंक जाएंगे आप

by admin

आगरा। दो महिलाओं के आपसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला के हाथ में एक बच्ची है। इस बच्ची को अपने साथ ले जाने के लिए दोनों महिलाओं में मारपीट हो रही है। इस दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई है लेकिन किसी ने भी रोकने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं सगी बहनें हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के परिजनों को बुलाकर मामले को रफा-दफा करा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ताजगंज के बसई चौकी क्षेत्र में रहने वाली पिंकी पुत्री प्रकाश अपने पति प्रदीप के साथ रहती है। देर रात को नाई की मंडी क्षेत्र में पिंकी अपने पति प्रदीप, बेटी प्रियांशी और बहन मोना के साथ खाना खाने आई थी। खाना खाने के बाद जब पिंकी अपनी बेटी प्रियांशी को अपने साथ ले जाने लगी तो मोना ने इसका विरोध किया। क्योंकि लंबे समय से प्रियांशी मोना (मौसी) के पास रह रही थी। इस बात को लेकर पिंकी और मोना दोनों में विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों महिलाओं को अपने साथ थाने ले आई। इसके बाद दोनों के परिजनों को थाने पर बुला लिया गया। थाना नाई की मंडी प्रभारी प्रभु दयाल ने बताया कि मोना और पिंकी दोनों आपस में बहने हैं। लंबे समय से मोना पिंकी की बेटी प्रियांशी को अपने साथ रख रही थी। देर रात को खाना खाने के बाद जब पिंकी अपनी पुत्री को ले जाने लगी तो इसी बात को लेकर दोनों बहनों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। हालांकि प्रियांशी के नाना और नानी को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment