Home » हिमाचल के नामी होटल से नेहा कक्कड का आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी

हिमाचल के नामी होटल से नेहा कक्कड का आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी

by admin
Disruption in the fun of Bollywood singer Neha Kakkar.

नई दिल्ली (14 May 2022 )। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की मौज मस्ती में खलल। हिमाचल के नामी होटल से आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी।

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति की हीरे की अंगूठी, घड़ी और आईफोन चोरी हो गई। वह हिमाचल के मंडी में घूमने गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह शुक्रवार रात को हिमाचल प्रदेश के मंडी में घूमने के लिए गए थे। वह एक नामी होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह जब सोकर उठे तो उनकी अंगूठी, फोन समेत अन्य सामान चोरी हो गया। ये देख उन्होंने तत्काल ही होटल मैनेजर को बताया। इसके बाद सीसीटीवी चेक किए जाने लगा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

होटल स्टाफ से की जा रही पूछताछ
पुलिस होटल कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जानकारी पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। एसपी मंडी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Articles