Home » ताजमहल बंद होने से पर्यटकों में मायूसी, फूट फूट कर रोई विदेशी महिला पर्यटक

ताजमहल बंद होने से पर्यटकों में मायूसी, फूट फूट कर रोई विदेशी महिला पर्यटक

by admin

आगरा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर सोमवार को देर शाम संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से देश के सभी ऐतिहासिक स्मारकों और म्यूजिक को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन स्मारकों में ताजमहल भी शामिल है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल के बंद होने के के बंद होने के बाद पर्यटकों में जहां भारी मायूसी छाई हुई है तो वहीं मंगलवार की सुबह ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे विदेशी पर्यटक ताजमहल को बंद देख भावुक नजर आए। उन्हें ताज ना देख पाने का इतना दुख पहुंचा कि एक विदेशी महिला पर्यटक वहीं फूट-फूट कर रोने लगी।

आयरलैंड देश से ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आई महिला पर्यटक ने पहले से ही अपना टूर पैकेज बनवा रखा था जिसमें उसे ताजमहल भी देखना था लेकिन बीती रात भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी की पूरे देश के एएसआई के अंतर्गत आने वाले सभी स्मारकों और म्यूजियम को कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर से सुरक्षा के मद्देनजर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस आदेश के अगली सुबह ही के अगली सुबह ही विदेशी पर्यटकों को ताजमहल बंद मिला जिसके बाद ना केवल उन में में मायूसी देखी गई बल्कि वह महिला पर्यटक तो फूट-फूट कर रोने लगी रोने लगी।

विदेशी महिला पर्यटक ने रोते हुए कहा कि वह काफी दूर से इस खूबसूरत मीनार के के दीदार करने के लिए आई थी लेकिन ताजमहल को ना देख पाने का उन्हें बहुत दुख है। वह कल ही अपने देश वापस रवाना हो जाएगी।

बहरहाल सुबह उगते सूरज की रोशनी में ताजमहल को करीब से निहारने की इच्छा पर्यटकों में अधूरी रह गई। हालांकि यमुना किनारे बने दशहरा घाट से सभी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया और वहीं से फोटो खींचा कर अपनी मायूसी को काफी हद तक कम करने का प्रयास किया।

Related Articles