Home » Dhanteras 2022: इस शुभ मुहुर्त और योग में करें खरीदारी तो होगी धन वर्षा

Dhanteras 2022: इस शुभ मुहुर्त और योग में करें खरीदारी तो होगी धन वर्षा

by admin
Dhanteras 2022: If you do shopping in this auspicious time and yoga, it will rain money

आगरा। इस बार धनतेरस 23 अक्तूबर की है। ज्योतिष के अनुसार, इस शुभ मुहुर्त में खरीदारी करने पर होगी धन वर्षा। जानिए वह शुभ मुहुर्त और योग।

धनतेरस इस बार 23 अक्तूबर की है। इस साल तीन योग एक सा​थ पड़ रहे हैं। कार्तिक माह में त्रयोदशी को यह पर्व धनवंतरी भगवान के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान ने बताया कि 23 अक्तूबर को प्रदोष व्रत भी है। साथ ही इस दिन हनुमान जयंती का संयोग भी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शनि देव 23 अक्तूबर से ही मार्गी होंगे। अब तक यह वक्री चल रहे थे।

ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनतेरस पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। उन्होंने बताया कि सर्वार्थ सिद्धि योग में सभी प्रकार की सिद्धियों का वास होता है। ऐसे में इस योग में खरीदारी करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके अलावा अमृत सिद्धि योग 23 अक्तूबर को दोपहर दो बजकर 34 मिनट से 24 अक्तूबर की शाम साढ़े छह बजे तक है।

ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान ने बताया कि धनतेरस के दिन नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी है। इसका स्वामी बुध होता है। ऐसे में सुबह नौ बजे से लाभ बेला और साढ़े दस बजे के बाद 12 बजे तक अमृत बेला रहेगी। दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक शुभ बेला रहेगी। इसके बाद शाम छह बजे से साढ़े सात बजे तक शुभ बेला, शाम साढ़े सात बजे के बाद से अमृत बेला लग जाएगी।

उन्होंने बताया कि धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहुर्त शाम 5 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 50 ​मिनट के बीच रहेगा। प्रदोष काल रहेगा। वृषभ लग्न होगा।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment