Home » 29 जुलाई शुक्रवार से वक्री हो जाएंगे देवगुरु, इन पांच राशि वाले जातकों को मिलेंगे अप्रत्याशित परिणाम

29 जुलाई शुक्रवार से वक्री हो जाएंगे देवगुरु, इन पांच राशि वाले जातकों को मिलेंगे अप्रत्याशित परिणाम

by admin
Devguru will be retrograde from Friday, July 29, the people of these five zodiac signs will get unexpected results

आगरा। 29 जुलाई शुक्रवार से वक्री हो जाएंगे देवगुरु। बढ़ सकती है महंगाई। इन पांच राशि वाले जातकों को मिलेंगे अप्रत्याशित परिणाम।

गुरु बृहस्पति शुक्रवार सुबह चार बजकर नौ मिनट से वक्री हो जाएंगे। वह अपनी खुद की राशि मीन की यात्रा करते हुए वक्री होंगे।

ज्योतिषाचार्य #Astrologer आचार्य सैयद इमरान#Imran ने बताया कि यह 24 नवंबर की सुबह ही मार्गी होंगे। उन्होंने बताया कि देव गुरु के वक्री होेने से महंगाई बढ़ सकती है। इसके साथ ही पांच राशि वाले जातकों को काफी फायदा होने वाला है। गुुरु की दृष्टि जहां पड़ेगी, नि:संदेह अच्छा ही फल मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को काफी लाभ के योग हैं। इसके अलावा अन्य राशि वाले जातकों को कहीं न कहीं किसी क्षेत्र में नुकसान हो सकता है या दांपत्य जीवन में कलह हो सकता है।

ये पड़ेगा प्रभाव

मेष: सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढोतरी होगी। लेकिन खर्च भी बहुत होगा। भागदौड़ रह सकती है। शादी की बात चल रही हैं तो समय और बढ़ जाएगा।

वृष: आय के साथ ही रोजगार के नए मौके मिलेंगे। लव मैरिज करने वालों के लिए यह अवसर अनुकूल है। परिवार में बड़ों से मनभेद के साथ ही विवाद हो सकता है। किसी भी काम में मिला जुला ही फल मिलेगा।

मिथुन: आपका स्वभाव उग्र हो सकता है। जहां आप काम करते हैं, वहां तनाव की स्थिति बन सकती है। माता—पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

कर्क: वक्री देव गुरु बृहस्पति आपको कई तरह के अप्रत्याशित फल प्रदान करेंगे। अध्यात्म और दान के मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओें मे सफलता के योग हैं।

सिंह: आपको हर ​फैसला सावधानी से करना होगा। आपके खिलाफ साजिशें रची जा सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।

कन्या: आय के साधन बढ़ेंगे। सरकारी टेंडर मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पार्टनर शिप में व्यापार करने से बचें। अकेले ही व्यापार करेंगे तो आपकेा काफी लाभ मिलेगा।

तुला:
वक्री देव गुरु बृहस्पति आपको हर तरफ से राहत दिलाएंगे। यह आपके शत्रु भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके गुप्त शत्रु बनेंगे और अपने आप ही नष्ट होते जाएंगे। इस समय में आप किसी से कर्ज न लें। बेहतर होगा कि कर्ज लेने से बचें।

वृश्चिक: आय के साधन बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको सफलता मिलेगी। हालांकि, प्रेम संबंधी मामलों में आपका पार्टनर के साथ कुछ विवाद हो सकता है। संतान की ओर से चिंता रहेगी।

धनु: वक्री गुुरु आपको मानसिक चिंताएं दे सकते हैं। सफलताएं भी मिलेंगी लेकिन सेहत खराब हो सकती है। मकान खरीदने के लिए यह समय अनुकूल है। इस अवधि में आपका सामान चोरी हो सकता है।

मकर: बिजनेस में आपको काफी सफलता मिलेगी। नए अनुबंध पर साइन कर सकते हैं। आपके फैसले की हर ओर प्रशंसा होगी। नवदंपति के लिए संतान का योग है। आप हर काम में सफल होंगे।

कुंभ: आर्थिक लाभ होगा। किसी को दिया गया रुपया वापस मिलेगा। लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप सूझबूझ से सभी विवादों से बाहर आ जाएंगे।

मीन: परिवार में कलह बढ़ सकता है। हर काम में सावधानी बरतें। धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment