Home » फतेहपुर सीकरी में शुरू होंगे विकास कार्य, वृंदावन की तर्ज़ पर बनेगी आइकोनिक साइट्स

फतेहपुर सीकरी में शुरू होंगे विकास कार्य, वृंदावन की तर्ज़ पर बनेगी आइकोनिक साइट्स

by admin

आगरा/दिल्ली। फतेहपुर सीकरी के विकास के लिए प्रयास और तेज हो गए हैं। केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय में इस दिशा में काम शुरू हो गया है। केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय ने फतेहपुर सीकरी में आईकॉनिक साईट्स विकसित किए जाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। फतेहपुर सीकरी के विधायक और राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह इस दिशा में काफी समय से प्रयास कर रहे थे। उनके प्रयासों ने कामयाबी की राह पकड़ ली है।

फतेहपुर सीकरी में पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को लेकर शास्त्री भवन, नई दिल्ली स्थित सांस्कृतिक मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रदेश के राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह इस दौरान विशेष तौर पर मौजूद रहे। सचिव (पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत) आनंद कुमार (आईएएस) ने फतेहपुर सीकरी के धार्मिक, सांस्कृतिक और एतिहासिक महत्व को समझा और इस मामले में केंद्र सरकार के स्तर से उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

ज्ञात हो कि फतेहपुर सीकरी में आईकॉनिकट साइट विकसित किए जाने की दिशा में पर्यटन विभाग लखनऊ पहले ही हरी झंडी दिखा चुका है। इससे पूर्व फतेहपुर सीकरी के विधायक और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह फतेहपुर सीकरी के विकास के लिए पिछले तीन वर्षों से प्रयास कर रहे थे। उन्होेंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रत्यावेदन दिया था। इसके बाद उनकी सैद्धान्तिक सहमति मिलने पर लखनऊ स्तर पर बैठक हो चुकी है। प्रदेश के प्रमुख सचिव (पर्यटन) भी इस मामले में रणनीति तैयार कर चुके हैं। महानिदेशक (पर्यटन, उत्तर प्रदेश) की तरफ से सहायक महानिदेशक (स्वदेश दर्शन, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार) को पत्र भी भेजा गया था। इस मामले में केंद्र सरकार के स्तर से एचकेएस कन्सलटेंट और मै. आरकॉम आर्केटेक्ट कंसल्टेंट (जेवी) को भी नियुक्त किया जा चुका है।

Related Articles