Home » फोर्ट स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिला हेड कॉन्स्टेबल का शव, पुलिस जांच में जुटी

फोर्ट स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिला हेड कॉन्स्टेबल का शव, पुलिस जांच में जुटी

by admin

आगरा। फोर्ट रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब ट्रैफिक पुलिस के हैड कांस्टेबिल का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिल। लोगों ने घटना की जानकरी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस के साथ एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने लोगों से वार्ता की और कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी जिसके बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक पुलिस कर्मी अशोक कुमार मूलरूप से मैनपुरी के निवास थे और वर्ष 1997 बैच के सिपाही थे। वह परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहते थे, ट्रैफिक पुलिस में हैड कांस्टेबिल थे। अशोक कुमार की ड्यूटी दाे दिन से बिजलीघर चौराहे पर लगी थी। बुधवार सुबह छह बजे वह ड्यूटी पर पह़ुंचे। साथी पुलिसकर्मी जितेंद्र पाल के साथ बातचीत के बाद काफी देर तक चौराहे पर चहलकदमी करते रहे। इसके बाद वह जितेंद्र पाल से फ्रेश होने की कहकर चले गए। इस दौरान यातायात निरीक्षक विजय सिंह ड्यूटी चेक करने पहुंचे।

उन्होंने जितेंद्र पाल से अशोक कुमार के बारे में जानकारी की। साथी पुलिसकर्मी ने अशोक के फ्रेश होने को जाने की बताया। इसी बीच लोगों ने रेलवे लाइन पर पुलिसकर्मी का शव पड़ा होने की सूचना दी। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी फोर्ट रेलवे लाइन की ओर दौड़ पड़े। अशोक कुमार का शव मंटोला- काजीपाड़ा रेलवे लाइन के बीच पटरियों पर पड़ा मिला। बताया जाता है कि फोर्ट रेलवे स्टेशन से सुबह 7:20 बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरी थी। आशंका है कि उसी की चपेट में आकर हैड कांस्टेबिल की मौत हुई। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए। एसएसपी के अनुसार घटना की जांच की जा रही है।

हैड कांस्टेबिल की मौत से परिवार में कोहराम है। वह सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। परिवार के लोगों ने बताया कि अशोक काफी हंसमुख स्वभाव के थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles