Home » ख़ून से लथपत युवक का खेत में मिला शव, क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस को मिली ये अहम जानकारी

ख़ून से लथपत युवक का खेत में मिला शव, क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस को मिली ये अहम जानकारी

by admin
Dead body of a blood-soaked youth found in the field, stir in the area, police got this important information

Agra. मलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालऊ गांव में युवक का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार के निशान हैं जिससे उसकी मौत हुई है। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलीस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

घटना के मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव लालऊ की है। सुबह करीब 6 बजे ग्रामीण काम के लिए जा रहे थे तो उनकी नजर खेत में पडे़ शव पर पड़ी। शव खून से लथपथ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के पास बीयर की दो खाली बोतल और चार डिस्पोजल गिलास भी पडे़ मिले हैं। माना जा रहा है कि मृतक के अलावा तीन और लोग होंगे। वो मृतक को यहां लेकर आए होंगे। बीयर पीने के बाद उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को वहीं फेंक फरार हो गए। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार अभी मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है। मृतक सफेद शर्ट, काला पेंट, कत्थई रंग की बनियान व काले चेक का अंडरवियर पहने था। उसका पेंट खुला हुआ था। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में लोहे की अंगूठी का छल्ला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Related Articles