आगरा इटावा रेल खंड पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जगराजपुर के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसके 1 पैर पर ट्रेन से कट जाने के निशान पाए गए।घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए परंतु सफलता नहीं मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुबह ग्रामीणों ने रेलखंड पर एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया मृतक के हाथों पर ग्रीस लगी हुई थी तो हाथ काले थी, जिससे उसके कार मैकेनिक होने का अंदेशा जताया जाता है। आसपास के किसी गांव का भी वह नहीं है। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंचे इस्पेक्टर प्रवेश कुमार और फतेहाबाद पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।