Home » डांस कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने रचाई शादी, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे

डांस कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने रचाई शादी, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे

by admin
Dance choreographer Puneet Pathak got married, took seven rounds with his girlfriend

बॉलीवुड इंडस्ट्री से नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी के बाद अब कोरियोग्राफर एवं अभिनेता पुनीत पाठक शुक्रवार को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड निधि मोनी सिंह के साथ शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि पुनीत पाठक और निधि ने अगस्त में ही सगाई कर ली थी।कोरियोग्राफर पुनीत और निधि झलक दिखला जा के सेट पर मिले थे और उसके बाद रियलिटी टीवी शो दिल है हिंदुस्तानी में भी इन्होंने साथ काम किया। इस न्यूली मैरिड कपल के वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं।

Dance choreographer Puneet Pathak got married, took seven rounds with his girlfriend

पुनीत की दुल्हन बनी निधि सिंह ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। दोनों ने शादी लोनावाला में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में की है। इस वेडिंग फंक्शन में भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया और यशस्विनी दयामा शामिल हुए। दूल्हा बने पुनीत पाठक काफी डैशिंग अंदाज में नज़र आए।उन्होंने अपने खास दिन पर क्रीम पीच कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

कोरियोग्राफर एवं अभिनेता पुनीत ने अभी हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल के गाने भुला दूंगा को डायरेक्ट किया है।

Related Articles