Home » ऑस्ट्रेलिया से आगरा वापस लौटीं क्रिकेटर पूनम यादव घर पर हुईं क्वारंटीन

ऑस्ट्रेलिया से आगरा वापस लौटीं क्रिकेटर पूनम यादव घर पर हुईं क्वारंटीन

by admin
Cricketer Poonam Yadav returned to Agra from Australia, quarantined at home

आगरा। ऑस्ट्रेलिया से लौटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम यादव अपने वतन लौटने के बाद एहतियातन तौर पर आगरा में ईदगाह रेलवे कॉलोनी स्थित अपने आवास पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन हो गयी हैं। उन्हें कोई परेशानी भी नहीं है और न ही कोई लक्षण नजर आ रहे हैं। वहीं पूनम के साथ लौटी दीप्ति शर्मा कोलकाता में क्वारंटीन हैं।

बताते चलें कि क्रिकेटर पूनम यादव ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर माह में हुई क्रिकेट मैच के दौरे पर थी। वहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद बिग बैश लीग के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही रुक गई थी। पूनम 4 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से आगरा वापस घर लौटी हैं।

पूनम यादव ने बताया कि ओमीक्रोन वेरिएंट के खतरे की आशंका को भांपते हुए उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन होने का फैसला किया है। वह 14 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलेंगी।

Related Articles