Agra. योगी सरकार में भी गौवंश सुरक्षित नहीं है। अनदेखी के चलते उनकी भी दुर्दशा हो रही है। ऐसा ही कुछ नजारा बल्केश्वर घाट पर देखने को मिला। बल्केश्वर घाट पर एक गाय चार-पांच दिन से काफी घायल अवस्था में जमुना किनारे पर पड़ी हुई थी लेकिन किसी ने भी गौ माता की सुध नहीं ली और न ही प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की जानकारी होते ही अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता देर शाम बल्केश्वर घाट पहुँच गए। गौमाता की दुर्दशा पर हिंदूवादियों ने रोष जताया और आक्रोश व्यक्त किया। घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस और नगर निगम को दी।

गौमाता को घायल अवस्था में देख अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने डॉ संजय यादव को मौके पर बुलाया। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ गौमाता का प्राथमिक उपचार किया और फिर नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाकर गाय को उचित इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया गया।
गौवंशो की दुर्दशा से नाराज जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर ने कहा कि गायों की सेवा की जिम्मेदारी नगर निगम की है लेकिन फिर भी नगर निगम अपनी इस जिम्मेदारी को नही निभा रहा है। इसलिए तो गौवंशो की यह दुर्दशा हो रही है।