Home » मामूली विवाद में चचेरे भाइयों ने वृद्ध को मारी गोली

मामूली विवाद में चचेरे भाइयों ने वृद्ध को मारी गोली

by pawan sharma

फतेहाबाद के ग्राम गुबरोठ में एक सनसनीखेज घटना क्रम में दो लोगों ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और वृद्ध की विधवा भाभी को फंरसा मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों ही फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को एसएन इमरजेंसी भेजा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदर सिंह 65 साल पुत्र हरिश्चंद्र निवासी गोबरोठ के घर में उनके ही चाचा के लड़के गणपत और डोरी लाल पुत्र गण अकल सिंह रहते थे। दोनों का ही विवाह नहीं हुआ था। दोनों सुंदर सिंह के घर पर ही रहकर खाना खाते थे।शनिवार सुबह सुंदर सिंह की विधवा भाभी नारायणी देवी पत्नी छोटे लाल के घर के द्वार पर गांव के सुमेर सिंह ने आलू के बीज के कट्टे रखवा दिए थे। गणपत और डोरी ने इसका विरोध किया जिस पर दोनों की सुंदर सिंह के लड़के बच्चूसिंह और नारायणी से कहासुनी हो गई। उस दौरान वह देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। रात करीब 8:45 बजे डोरी लाल और गणपत फरसा लेकर आए और नारायणी पर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सुंदर सिंह ने जब दोनों को रोका तो गणपत ने तमंचे से सुंदर पर एक फायर कर दिया। गोली सुंदर सिंह के सीने में दिल के पास लगी।गोली मारकर दोनों ही फरार हो गए।


घटना की जानकारी होने पर सुंदर सिंह के लड़के अन्य गांव वाले मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लाए जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं नारायणी को गंभीर अवस्था में आगरा भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment