308
आगरा। 9 अगस्त को कोरोना के 38 नए मामले आये हैं जिसके बाद आगरा में कोरोना संक्रमित की संख्या 2065 पहुंच गयी है। वहीं कोरोना पॉजिटिव 101 की मौत हो चुकी है। आज 27 मरीजों के ठीक हो जाने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 308 हो गयी है।
आज आये कोरोना के नए मामलों में आगरा नगर निगम के एक अधिशाषी अभियंता, लेखा विभाग के एक कर्मचारी और उसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आज शनिवार को 27 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1667 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 308 हो गयी है। अब तक 66275 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 80.55 है। जिले में 134 कंटेन्मेंट और बफ़र जोन है।