आगरा। आगरा में आज कोरोना के नए मरीजों ने शतक का आंकड़ा पार किया है। आज 132 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं। इसके साथ ही आगरा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 303 हो गई है। आगरा के कई जनप्रतिनिधि भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है।
कोरोना की दस्तक अब दहशत में बदलती जा रही है। आज आगरा में 132 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 303 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4394 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 1-2 मरीजों के साथ शुरू हुई कोरोना की दस्तक अब शहर में दहशत मचा रही है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है।