Home » शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद, जिला प्रशासन ने किया हस्तक्षेप

शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद, जिला प्रशासन ने किया हस्तक्षेप

by pawan sharma

फिरोजाबाद। जसराना थाना क्षेत्र के गांव भादऊ में एक बच्ची के शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ा और दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने सामने आ गए। इस विवाद की सूचना किसी ने पुलिस और प्रशासन को दी। शव दफनाने के लेकर विवाद की सूचना को पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया और इसे गंभीरता से लेते हुए अपनेे दलबल के साथ मौके पहुँच गए।

एसडीएम देवेंद्रपाल सिंह और सीओ ओपी सिंह ने दोनो पक्षो को मौके पर बुलाया और पूरे विवाद की जानकारी ली। एसडीएम ने दोनो पक्षों को समझाया और विवाद खत्म कराकर बच्ची के शव को दफनाया।

ग्रामीणों ने बताया कि शरीफ की चार माह की पुत्री की अचानक मौत हो गयी जिसके शव को कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर विवाद हुआ है। दूसरा पक्ष इसे अपने समाज का बताकर शव को दफनाने नही दे रहा था। ग्रामीणों को कहना है कि हर बार शव दफनाने को लेकर इसी तरह का विवाद होता है।

एसडीएम देवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बच्ची के शव दफनाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया है। बच्ची के शव को दफनाया जा रहा है। दूसरे पक्ष ने कब्रिस्तान के लिए ओर जमीन की मांग की है। इसके लिए जमीन को दिखवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment