आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल को निहारने के लिए आगरा आने वाले विदेशी पर्यटकों के सामान की चोरी या फिर किसी गाड़ी में छूट जाने पर विदेशी पर्यटक परेशान नही हो रहे हैं।क्योंकि शहर की पर्यटन पुलिस उनकी शिकायत पर तुरंत एक्शन लेकर पर्यटकों की समस्या का समाधान कर रही है।
पर्यटकों की समस्या का समाधान होने और उनका खोया हुआ सामान वापस दिलाकर के पर्यटन पुलिस ऐसे पर्यटको को फील गुड करा रही है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

सपेन की महिला पर्यटक का कीमती कैमरा गोल्फकार में गुम हो गया था। पर्यटन पुलिस ने महिला पर्यटक को उसका कीमती कैमरा वापस दिलाकर उसके चेहरे पर खुशी लौटा दी। अपना कैमरा वापस पाकर स्पेन की महिला पर्यटक काफी खुश है और इसके लिए आगरा की पर्यटन पुलिस को दिया।
घटना शनिवार की है। शनिवार को सात समुंदर पर से मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के स्पेन की महिला पर्यटक रकेल सांज आगरा आई थी। ताज भ्रमण के बाद रकेल अपने परिवार के साथ गोल्फकार से वापस शिल्पग्राम जा रही थी इसी दौरान उसका कीमती कैमरा गुम हो गया जिसकी शिकायत महिला पर्यटक ने पर्यटन पुलिस से की। पर्यटन पुलिस ने तुरंत कार्यवाही शुरू की और महिला पर्यटक को उसका कैमरा वापस किया। कैमरा वापस पाकर महिला पर्यटक काफी उत्साहित दिखाई दी। महिला पर्यटक ने इसके लिए पर्यटन पुलिस को धन्यवाद दिया और विजिटर बुक में आगरा की पर्यटन पुलिस के लिए थैंक्यू लिखा।
सीओ वीआईपी ने बताया कि रविवार को स्पेन की महिला पर्यटक रकेल सांज जब ताजमहल देखकर वापस शिल्पग्राम लौट रही थी तभी महिला पर्यटक का कैमरा गोल्फकार में छूट गया। पर्यटक की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही कर कैमरा बरामद कर उन्हें वापस कर दिया गया है।