Home » ‘विधान सभा चुनावों में सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी कांग्रेस’ – पंखुड़ी पाठक

‘विधान सभा चुनावों में सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी कांग्रेस’ – पंखुड़ी पाठक

by admin
'Congress will act to overthrow BJP through social media in Vidhan Sabha elections' - Pankhuri Pathak

आगरा। भाजपा के सोशल मीडिया को टक्कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मजबूत करने के लिये कवायदें शुरू कर दी है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया कैंपेन की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत आगरा में सोमवार को होटल श्याम में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक मौजूद रही व विशिष्ट अतिथि पश्चिमी उप्र सोशल मीडिया की प्रभारी शालिनी दीदी थीं। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने कांग्रेस सोशल मीडिया को मजबूत करने की जानकारी दी और समझाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की नीतियों की पोल कैसे खोलनी है, भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब कैसे देना है।

मीडिया से मुखातिब होते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा को टक्कर देने और दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए देशभर में अपने आईटी सेल को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस की ओर से 8 मार्च को देश भर में ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया कैंपेन की शुरुआत की थी। बड़ी संख्या में लोगों के कांग्रेस के इस अभियान से जुड़ने से पार्टी का थिंक टैंक उत्साहित है। इस अभियान के जरिए पार्टी का 5 लाख सोशल मीडिया वॉरियर्स तैयार करने का लक्ष्य है जो भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किये जा रहे दुष्प्रचार का जवाब दे सके।

पत्रकारों के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी देश में कांग्रेस की ही देन है। भाजपा ने चुनावों के मद्देनजर इसका बखूबी इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का दुष्प्रचार किया गया जिसका बखूबी जवाब अब कांग्रेस आईटी सेल दे रही है।

पंखुड़ी पाठक ने बताया कि कांग्रेस से जुड़ने के लिए 1800120000044 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। आम व्यक्ति इस टोल फ्री नंबर को डायल करके कांग्रेस से जुड़ सकता है। इस नंबर को डायल करने पर उसे कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए परफॉर्मा मिलेगा जिससे उसे भरना होगा और वह कांग्रेस पार्टी का सदस्य बन सकेगा।

मुख्य अतिथि पंखुरी पाठक ने कांग्रेस जनों को आव्हान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में बूथ, ब्लॉक, गांव व मोहल्लों में आम जनता, नौजवान, किसान, मजदूर व व्यापारियों को मिस कॉल करवाकर कांग्रेस से जोड़े, ताकि आम जनता तक वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों को घर घर तक पहुंचाया जा सके।

शालिनी दीदी ने कहा कि पूरे पश्चिम उप्र में आम जनता मोदी और योगी सरकार के कार्यकाल में बढ़ती मंहगाई, बढ़ते अपराध, सत्ता पक्ष की तानाशाही नीतियों से त्राहि त्राहि कर रही है, लेकिन हम दो हमारे दो योजना के मुख्य कर्ता धर्ता को सत्ता के गुरूर में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

ज़िला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने कहा कि पंचायत चुनाव में भी पूरे जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए इसका उपयोग किया जायेगा।

शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने कहा कि ‘सोशल मीडिया का जो अधिकार दिया गया, वह भी कांग्रेस की ही देन है। स्व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ही देश में दूर संचार क्रांति लाए थे, लेकिन सत्ता में बैठे भाजपा के लोग इसका उस समय विरोध कर रहे थे, और आज बेशर्मी से सोशल मीडिया के माध्यम से देश में विघटन, सांप्रदायिकता, भेदभाव, व नफरत का प्रचार कर रही है। इसका जवाब कांग्रेस सच्चाई को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के पास पहुंचा सकती है।’

कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश सोशल मीडिया कांग्रेस महासचिव सोनू अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन अनुज शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाबू शर्मा, अशोक शर्मा, अहमद हसन, पीसीसी सदस्य मुन्ना लाल वर्मा, अरविंद दौनेरिया, अनिल विधौलिया, आई डी श्रीवास्तव, अजहर वारसी, विनोद जरारी, महिला अध्यक्ष माया माहौर, दिलीप वर्मा, वासित अली, कपिल गौतम, शिल्पा दीक्षित, कृष्णा तिवारी, राजकुमारी जाटव, रीता सिंह, पूनम वरूण, ताहिर हुसैन, अदनान कुरैशी, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments are closed.