Home » किसान सम्मान के रूप में मनाई गई देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व: चौधरी चरण सिंह की जयंती,भारत रत्न देने की फिर उठी मांग

किसान सम्मान के रूप में मनाई गई देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व: चौधरी चरण सिंह की जयंती,भारत रत्न देने की फिर उठी मांग

by admin

आगरा। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान संघ ने किसान दिवस के रूप में मनाया। सोमवार सुबह किसान संघ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दीवानी स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुँचे। सभी ने मिलकर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारतीय किसान संघ की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की।

इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर अपने अपने विचार भी रखें। भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर का
कहना था कि चौधरी चरण सिंह किसान,गरीबों के मसीहा थे जिन्होंने किसानों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयास किया। उनका कहना था कि भारत की खुशहाली का रास्ता गांव और खेतों से होकर गुजरता है। आज किसानों की खुशहाली के लिए चौधरी चरण सिंह जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है।

मोहन सिंह चाहर का कहना था कि सरकार भी यह जानती है कि उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए और देश की कृषि को एक नई दिशा दी थी लेकिन इसके बावजूद भी आज तक उन्हें सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवादा नहीं गया है भारतीय किसान संघ के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। इस कार्यक्रम में मोहन सिंह चाहर के अलावा जलसिंह, रामवीर, सतीश कुमार, पूरण सिंह, रोहित चौधरी, सन्नो चौधरी, अमन कुमार, कोमल सिंह, मनोज शर्मा, ऋषि कुमार, अनिल कुमार, हनी सिंह आदि उपस्थित थे

Related Articles