Home » दुराचार के बाद 5 वर्षीय मासूम की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताया रोष

दुराचार के बाद 5 वर्षीय मासूम की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताया रोष

by admin
Congress State Vice President expressed anger over the murder of 5-year-old innocent after misconduct

आगरा। मिढ़ाकुर गांव के गढ़ी दौलता में हरिकिशन वाल्मीकि की 5 वर्षीय बेटी की दुराचार के बाद की गई हत्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने गहरा रोष व्यक्त किया है। इस घटना की सूचना पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मासूम मृतका के परिजनों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने पूरी घटना की जानकारी ली।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपेंद्र सिंह ने अपना शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना भी दी, साथ ही मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ने और मदद का आश्वासन दिया।

सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आए दिन छोटी बच्चियों के साथ दुराचार, लूट, डकैती बलात्कार आदि की घटनाएं उत्तर प्रदेश में बढ़ रही है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा है।

उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी अवगत कराया जाएगा। अभी आगरा अरुण वाल्मीक की हत्या को भूला नहीं था फिर एक दलित, वाल्मिकी परिवार के साथ में दुखद घटना हुई है।

इस दौरान सुरेश रावत, बृजेश तोमर, सौरभ दुबे, जय राना, अजय शर्मा आदि साथ में रहे।

Related Articles